केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंकुर श्रीवास्तव की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया

गुना। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव की माताजी के निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने श्रीवास्तव के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

इस दुखद अवसर पर सिंधिया के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

सिंधिया ने परिवार के सदस्यों से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे उनके साथ हैं और इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

अंकुर श्रीवास्तव और उनके परिवार ने इस कठिन घड़ी में मिले समर्थन और सहानुभूति के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।