खेत मे काम करने जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 2 दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए जिसमे 7 की हालत गंभीर है वही एक मजदूर के हाथ की उंगलियां कट गई है सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है
हरदा जिले के ग्राम कांकरिया ओर मसनगांव के बीच एक मजदूरों से भरी पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया बताया जा रहा है कि वाहन का एक्सल टूटने के कारण वाहन असंतुलित होकर पलट गया जिसमें सवार 24 से अधिक मजदूर घायल हो गए जिसमे 7 मजदूरों को गंभीर चोटें आई है सभी घायलों को एम्बुलेंस तथा 112 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है
दरअसल वाहन क्रमांक mp 45G 1695 में वनग्राम डब्या पाट्या से मजदूरों को भरकर मूँग की कटाई के लिए नीमगाँव लाया जा रहा था तभी ग्राम कांकरिया के पास वाहन का पिछला एक्सल टूटने से वाहन का 1के पहिया निकल गया और वाहन असंतुलित होकर पलट गया जिसमें सवार 24 से अधिक मजदूर हादसे का शिकार हो गए जिसमे 12 महिलाए एवं 13 पुरुष शामिल है घायलों मे से 5 मजदूरों के हाथ पैर फैक्चर हो गए तथा 1 मजदूर घासीराम के हाथ की उंगलियां कट गई ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया तथा एम्बुलेंस ओर 112 वाहन से जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुचाया गया जहां सभी घायलों का इलाज जारी है

Continue With Google
Comments (0)