आमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) के 80वें स्थापना वर्ष और फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस (FOBOISU) के 75वें स्थापना वर्ष का कार्यक्रम आमला टाउन एवं गंज शाखा बैतूल में उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉइज यूनियन मध्यप्रदेश (BOIEU MP) के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें महिला कर्मचारियों की विशेष और उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

कार्यक्रम का आयोजन FOBOISU के जनरल सेक्रेटरी साथी लल्लन जी, मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (MPBEA) के जनरल सेक्रेटरी वीरु शर्मा, BOIEU MP के चेयरमैन वर्मा जी, वाइस चेयरमैन एवं खंडवा आंचल के प्रेसिडेंट प्रमोद चतुर्वेदी, जनरल सेक्रेटरी नवीन मोदी, प्रेसिडेंट खरे जी तथा खंडवा ज़ोन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी कृष्णा जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर महिला साथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि यूनियन कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है। जब महिलाएं संगठन के साथ मजबूती से खड़ी होती हैं तो कार्यस्थल पर समानता और न्याय की राह और भी मजबूत हो जाती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज वाधवा, रूपाली, अक्षय, सृजन और प्रशांत के विशेष प्रयासों की सराहना की गई।

इस कार्यक्रम में महिला साथियों फराह, आयुषी, गायत्री, दीक्षा, मोनिका, शमा, निकिता, पूजा, निवेदिता और शाहिदा सहित अन्य महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) की महिला साथियों और बैंक ऑफ इंडिया बैतूल जिले की विभिन्न शाखाओं की महिला कर्मचारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

इस दौरान महिला साथियों द्वारा केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ AIBEA के 80वें और FOBOISU के 75वें स्थापना वर्ष का उत्सव मनाया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिला साथियों ने संगठन की एकता, महिला सशक्तिकरण और कर्मचारी अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन को और मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

🚩 महिला शक्ति ज़िंदाबाद

🚩 संगठन ज़िंदाबाद

🚩 एकता ही हमारी ताकत है