संजीवनी क्लिनिक हैंडओवर प्रक्रिया हुई प्रारम्भ,जल्द मिल सकती है स्वास्थ्य सेवाएं
मुलताई। इंदिरा गाँधी वार्ड मे नगर पालिका द्वारा निर्मित संजीवनी क्लिनिक के हैंडओवर की प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। क्लिनिक के संचालन को लेकर नपा ने पहले ही स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर इसे सुपुर्द करने की पहल की थी।
इसी क्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ गजेंद्र मीणा द्वारा संजीवनी क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाओं, भवन की स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
बताया जा रहा है कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही संजीवनी क्लिनिक का संचालन शुरू किया जा सकता है। क्लिनिक प्रारम्भ होने से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी

Continue With Google
Comments (0)