आमला। बैतूल जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान सामने आए एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले को लेकर भाजपा नेता नितिन खातरकर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
भाजपा नेता नितिन खातरकर ने जारी बयान में कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर सामने आई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान दलित समाज से आने वाले कांग्रेस नेता एवं जिला प्रवक्ता विजय पारधी के साथ कथित रूप से कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने कहा कि यदि यह घटना सत्य है, तो यह अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
खातरकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा दलित हितों और सामाजिक न्याय की बात करती है, लेकिन यदि उसके ही कार्यक्रम में दलित नेता के साथ इस प्रकार का व्यवहार हुआ है, तो यह कांग्रेस की कथनी और करनी के अंतर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इससे दलित समाज के सम्मान पर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।
उन्होंने कहा कि इस घटना से जिले के कार्यकर्ताओं और आमजन में नाराजगी है। यदि किसी दलित नेता के साथ सार्वजनिक मंच पर अभद्रता और धक्का-मुक्की हुई है, तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे दलित समाज के सम्मान का विषय है।
भाजपा नेता ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाए जाने वाले नेताओं के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने तथा आरोप सही पाए जाने पर विजय पारधी एवं दलित समाज से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करने की मांग की।
भाजपा नेता नितिन खातरकर आमला द्वारा जारी
सरकार और सार्वजनिक नीति
दलित नेता के कथित अपमान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, नितिन खातरकर ने उठाए सवाल
वायरल वीडियो के बाद निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और दलित समाज से माफी की मांग
July 20, 2026 09:49 PM
1 min read
223 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google