आमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश पर शुक्रवार को आमला शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम आमला को सौंपा।
ज्ञापन में कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी तथा दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि इन घटनाओं से देशभर में आक्रोश का माहौल है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह सोलंकी ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार देता है। ऐसे में विपक्ष के नेता की गिरफ्तारी और छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मांग की कि राहुल गांधी प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा छात्रों की समस्याओं के समाधान में विफल रहने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी, शहर कांग्रेस प्रभारी शाबिर शाह, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, छन्नू बेले, अनिल उइके, रेखा कनोजिया, पार्षद खुशबू अतुलकर, रेखा भारखे, किरण जैसवाल, कोषाध्यक्ष मदन साहू, उपाध्यक्ष कमलेश माकोड़े, गणेश धोमने, दिलीप धोमने, हरिप्रसाद गोहे, महासचिव यशपाल ठाकुर, बंटू बेले, वीरेंद्र बर्थे, प्रमोद सेठिया, किसन साजने, राजेश राठौर, विजय सोनू बछले, रशीद खान, शैलेंद्र खातरकर, बंटी सोनी, ओमप्रकाश शेषकर, रमजान खान, आबिद खान, सलीम खान, भूपेंद्र बेले, संजय सोलंकी, रमेश प्रजापति, अमित सोनी, राजेश शुरे, नितिन सातनकर, तोफिक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)