प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरपुर में डॉक्टर की जॉइनिंग आदेश हुआ किंतु डॉक्टर आज तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं आया ग्रामीणों का कहना है। 

 

 

नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र हैदरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की जॉइनिंग का ऑर्डर जिला चिकित्सालय से हुआ किंतु डॉक्टर ने आज तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गई नहीं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि हमने आज तक डॉक्टर को देखा ही नहीं । डॉ हिमांशु चौधरी की पोस्टिंग पहले भी हैदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी तब भी डॉक्टर चौधरी ने को ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में कभी नहीं देखा जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार की किंतु डॉक्टर कभी स्वास्थ्य केंद्र ड्यूटी के लिए आए नहीं अभी फिर से 7 अगस्त को डॉ चौधरी का ऑर्डर हैदरपुर के लिए हुआ किंतु डॉक्टर चौधरी ने अभी तक हैदरपुर स्वास्थ्य केंद्र में आए ही नहीं । ग्रामीणों का कहना है कि तीन-चार साल से कोई भी डॉक्टर हैदरपुर स्वास्थ्य केंद्र में आया ही नहीं ।

 

हैदरपुर ग्राम के सरपंच सरोज गवले एवम् जनपद सदस्य श्रीमती शारदा चौहान दोनों ने बताया कि हैदरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर आता ही नहीं है जिसे ग्रामीणों को बहुत समस्या हो रही है आए दिन ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवल या फिर नेपानगर जाना पड़ता है और हैदरपुर में डॉक्टर की नियुक्ति होती है वह डॉक्टर कभी हैदरपुर में आता ही नहीं है

 

 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरपुर में ड्यूटी के समय उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारी डी के गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की नियुक्ति तो हुई है किंतु वरिष्ठ अधिकारी ही बता सकते हैं कि की डॉक्टर साहब यहां बैठे की ना बैठे वरिष्ठ अधिकारी ही तय कर सकते हैं हम नहीं कुछ बता सकते हैं इस बारे में ।

 

 

B M O डॉ पुष्पेंद्र जमाले से फोन पर चर्चा होने पर बताया कि डॉक्टर हिमांशु चौधरी का 7 अगस्त को नेपानगर से अटैचमेंट खत्म कर दिया गया था और हैदरपुर के लिए किया गया था 17 अगस्त से 1 सितंबर तक के लिए EL अवकाश लिया था इस बीच में जो नहीं आए हैं उनको नोटिस जारी किया जाएगा कारण नहीं बताया तो सैलरी उनकी काटी जाएगी ।

 

CMHO डॉ राजेंद्र वर्मा जी को फोन लगाया किंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया था।

 

 

बाइट 01 सरोज गवले सरपंच हैदरपुर 

बाइट 02 श्रीमती शारदा चौहान जनपद सदस्य 

बाइट 03 दीपक सरोदे ग्रामीण हैदरपुर 

बाइट 04 उद्धव सोनोने ग्रामीण हैदरपुर 

बाइट 05 D k गुप्ता स्वास्थ्य कर्मचारी हैदरपुर