हटा अधिवक्ता संघ चुनाव: स्वामी श्रीकांत तिवारी बने अध्यक्ष
हटा। अधिवक्ता संघ के बहुप्रतीक्षित एवं कसमकस भरे चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद के मुख्य मुकाबले में स्वामी श्रीकांत तिवारी ने अपने प्रतिद्वंदी डीलन पटेल को 22 मतों से पराजित कर प्रतिष्ठित विजय हासिल की।
अध्यक्ष पद पर स्वामी श्रीकांत तिवारी को 79 मत मिले जबकि डीलन पटेल को 57 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में बैजनाथ पटेल को एक भी मत नहीं मिला और मुकेश तंतवाय को 5 मतों से संतुष्ट होना पड़ा।
अन्य पदों के परिणाम:
- सचिव पद: जागेश्वर पटेल ने पुष्पेंद्र परिहार को 9 मतों से हराया। जागेश्वर को 75 और पुष्पेंद्र को 66 मत मिले।
- उपाध्यक्ष पद: दीनदयाल चनपुरिया ने मनीष जैन को 31 मतों से पराजित किया।
- सहसचिव पद: ऋषिराज कुसमहा ने राइस कुरेशी को 8 मतों से हराकर विजय प्राप्त की।
- कोषाध्यक्ष पद: चतुष्कोणीय मुकाबले में कपिल गौर ने श्याम चौरसिया को 21 मतों से पराजित किया। गुलाब यादव को एक भी मत नहीं मिला, जबकि सुनील सोनी को 9 मत प्राप्त हुए।
निर्वाचन अधिकारी मुकुल चौबे द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार कुल 142 मत पड़े। विभिन्न पदों पर नोटा को भी मत प्राप्त हुए:
- अध्यक्ष पद हेतु - 1 मत
- उपाध्यक्ष पद हेतु - 3 मत
- सहसचिव पद हेतु - 2 मत
- कोषाध्यक्ष पद हेतु - 2 मत
- सचिव पद हेतु - 1 मत
चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कोर्ट परिसर में फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

Continue With Google
Comments (0)