मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में 200 जोड़े बंधे विवाह बंधन में।

मुलताई। जनपद पंचायत के ग्राम चंदौरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के अंतर्गत  सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। 
सम्मेलन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू जोड़ों के विवाह हुए तो वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके स्थानीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार शामिल हुए। 
अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 
विवाह समारोह के सफल आयोजन हेतु एसडीएम राजीव कहार के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमला पूरे समय व्यवस्थाओं में जुटा रहा।
आयोजन स्थल पर बारातियों एवं घरातियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई साथ ही विशाल पंडाल, बैठक एवं अन्य जरुरी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई,इस भव्य आयोजन की सराहना नवयुगल जोड़े द्वारा की गई।