कुलगुरु प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्रा तथा प्रोफेसर ए.सी.जैन ने किया परीक्षाओं का निरीक्षण 

गढाकोटा। रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के कुलगुरु प्रोफेसर विनोद कुमार मिश्रा ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा में विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रोफेसर मिश्रा ने सभी कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों से भी परीक्षा के संबंध में चर्चा की। परीक्षा के वरिष्ठ केंद्राध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.घनश्याम भारती ने परीक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। परीक्षा के बेहतर संचालन हेतु कुलगुरु प्रोफेसर मिश्रा ने परीक्षा से जुड़ी पूरी टीम को मार्गदर्शन दिया।  

वहीं दूसरी ओर सुबह की शिफ्ट में शासकीय पीएम कॉलेज मकरोनिया सागर के प्राचार्य प्रो. ए.सी.जैन तथा प्रो.डी.के.गुप्ता ने भी महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा के केंद्राध्यक्ष श्रीमती भावना कबीरपंथी,सुश्री आकृति खरे, पुष्पेंद्र बर्मन,बृजेंद्र सिंह दांगी, सहायक बीएल अनुरागी,सुबोध कुमार लाल तथा सचिन चौबे उपस्थित थे।