पंचायत के अधूरे भवन में अवैध पार्किंग,मवेशियों का डेरा
पांच साल से अधिक समय से खंडहर में तब्दील पंचायत भवन

बरगी: जबलपुर जनपद की सबसे पड़ी पंचायत कही जाने वाली बरगी पंचायत में बदहाली इस कदर व्याप्त है कि छोटी छोटी पंचायतें भी बरगी से बेहतर स्थिति में है और बरगी से बेहतर कार्य कर रही है बरगी पंचायत बड़ी होने के कारण बड़ा पंचायत भवन भी बरगी के लिए स्वीकृत हुआ परंतु अधूरा भवन बन ही पाया था कि पंचायत चुनाव आने से भवन का कार्य रुक गया परंतु वर्तमान पंचायत में सरपंच सचिव द्वारा अधूरे कार्य को पूर्ण करने की नियत ही नहीं दिखाई और आज भी यह भवन अधूरा पड़ा हुआ है इस भवन को लोग अपने वाहन खड़े करने और मवेशियों को बांधने में उपयोग कर रहे है वर्तमान में बरगी पंचायत का कार्यालय में बस्ती से 2 किलोमीटर दूर संचालित किया जा रहा है जिससे लोगों को अपने कार्यों को कराने में असुविधा होती है पंचायत में साफ सफाई भी नहीं हो रही हर वार्ड में नालियां ओवर फ्लो होकर रोड़ों में बह रहा है लोग आए दिन 181 पर शिकायत दर्ज करा रहे है फिर भी पंचायत द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सीसी रोड: बरगी पंचायत द्वारा सीसी रोड का निर्माण घटिया निर्माण सामग्री से कराया गया और भ्रष्टाचार के चलते ये रोड दो महीने में ही उधड़ने लगी बरगी में पंचायत द्वारा बनाई गई शंकर मंदिर मढिया की रोड एक बार बनाने के बाद एक महीने बाद फिर दो बार बनाई गई क्योंकि यह रोड एक महीने में ही उधड़ गई थी ऐसे ही चर्च की रोड मस्जिद बाली रोड सीतलामई रोड ये सभी बनते ही उधड़ गई इसमें सरपंच सचिव सहित पंचायत इंजीनियर की भी मिली भगत उजागर करती है जिसने घटिया निर्माणों को देखते हुए भी नजरअंदाज कर बिलों को पास करने noc दी
वहीं जबलपुर जनपद के sdo रामराज डांगी का कहना है कि
पंचायत भवन का कार्य कुछ रिकवरी की वजह से रुका हुआ था रिकवरी का पैसा जमा हो चुका है एक हफ्ते में कार्य शुरू हो जाएगा और सीसी रोड में गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी