आमला।दिनांक 28-29 अप्रैल 2026 को कोचीन (केरल) में आयोजित ऑल इंडिया बैंकिंग पेंशनर्स एंड रिटायरीज कन्फेडरेशन (AIBPRC) के 5वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मध्य प्रदेश के साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अधिवेशन में मध्य प्रदेश के महासचिव साथी अभय वर्मा को बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर एंड रिटायरी एसोसिएशन (BOIPARA) का राष्ट्रीय उप महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं, अध्यक्ष साथी अखिलेश वत्सल को मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ (BOIPARA) का सहायक महासचिव बनाया गया।
*बधाइयों का दौर:*
इस उपलब्धि पर बैंक ऑफ इंडिया एम्प्लॉइज यूनियन, मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष का माहौल है।
वाइस चेयरमैन एवं खंडवा जोन के प्रेसिडेंट प्रमोद चतुर्वेदी, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी कृष्णा जी, सहायक महासचिव एवं आमला में पदस्थ मनोज वाधवा, तथा हरदा के साथी निलेश जी सहित पूरे खंडवा ज़ोन के साथियों ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
*पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया:*
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों साथियों के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और यह निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
सभी साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन की मजबूती, एकता और निरंतर विकास में उनके योगदान की सराहना की।

Continue With Google
Comments (0)