राजीव गांधी वार्ड में जनगणना कार्य पूर्ण, प्रगणक अज़ाबराव बोरबन सम्मानित
मुलताई।नगर के राजीव गांधी वार्ड क्रमांक 14 में जनगणना 2026-27 के अंतर्गत HLB क्रमांक 42 का गणना कार्य सबसे पहले पूर्ण किए जाने पर प्रगणक श्री अज़ाबराव बोरबन को सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य की नगर में सराहना की जा रही है।
जनगणना कार्य की निगरानी कर रहे सुपरवाइजर श्री नवीन माने को भी सफल संचालन के लिए बधाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वीरेंद्र तिवारी एवं जनगणना लिपिक श्री महबूब खान द्वारा श्री बोरबन को सील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को जिम्मेदारी और ईमानदारी से पूरा करना सराहनीय है। वहीं वार्डवासियों ने भी टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।