स्वच्छ स्कूल के साथ स्वच्छ खुरई का लिया संकल्प...
खुरई//- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शासकीय ललिता शास्त्री हाई सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने उत्साह और जागरूकता के साथ सहभागिता की। प्रतियोगिता के अंतर्गत बाल पेंटिंग, चित्रकला, निबंध लेखन सहित स्वच्छता विषय पर आधारित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से छात्राओं ने स्वच्छता, साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया....!!
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने चित्रों और निबंधों के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को दर्शाया तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वच्छ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा भावी पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा...!!
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा स्वच्छता का संदेश अपने परिवार एवं समाज तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया...!!

Continue With Google
Comments (0)