Thu, 6 Aug 2026
ताज़ा खबर
सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय
06:27 PM
Logo

बैतूल: युवा क्रिकेटर शिखर सोनारे ने खेल जगत में मचाई धूम

क्रिकेट में ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे तेजस सोनारे शिवपुरी जिला टीम और ग्वालियर संभाग में बनाई जगह फोटो - बैतूल। जिले के प्रतिभावान छात्र शिखर उर्फ तेजस सोनारे ने क्रिकेट जगत में अपनी मेहनत, लगन से उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। तेजस सोनारे ने पहले शिवपुरी जिला क्रिकेट ट्रायल में क्वालीफाई कर जिला शिवपुरी की क्रिकेट टीम में स्थान बनाया, इसके बाद खेलों एमपी यूथ गेम में ग्वालियर संभाग की टीम में चयनित होकर बैतूल और अपने परिवार का मान बढ़ाया। 16 वर्षीय तेजस सोनारे ने पढ़ाई के साथ क्रिकेट को पूरा समय द

बैतूल: युवा क्रिकेटर शिखर सोनारे ने खेल जगत में मचाई धूम

बैतूल: जिले के होनहार छात्र शिखर उर्फ तेजस सोनारे ने क्रिकेट जगत में अपनी मेहनत और लगन से उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। तेजस ने शिवपुरी जिला क्रिकेट ट्रायल में सफलता प्राप्त कर शिवपुरी की क्रिकेट टीम में स्थान बनाया, इसके बाद खेलों एमपी यूथ गेम में ग्वालियर संभाग की टीम में चयनित होकर बैतूल और अपने परिवार का मान बढ़ाया।

16 वर्षीय तेजस सोनारे ने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट को पूरा समय देते हुए निरंतर अभ्यास किया। उन्होंने शिवपुरी जिले की यूनिक क्रिकेट अकादमी में कोच हेमंत झा के निर्देशन में प्रशिक्षण शुरू किया और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे। इस सफलता में उनके माता-पिता का विशेष योगदान रहा।

तेजस के पिता डॉ. मनोज सोनारे ने बताया कि उन्होंने बेटे को आठ वर्ष की आयु से ही नियमित कोचिंग दिलाना शुरू किया और स्वयं सुबह-शाम ग्राउंड ले जाकर अभ्यास कराया। परिवार में दादाजी शिवरतन सोनारे की प्रेरणा से आगे बढ़ने की परंपरा रही है। डॉ. मनोज सोनारे का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों की रुचि पहचानकर उन्हें पूरा सहयोग देना चाहिए।

तेजस सोनारे का सपना है कि वह क्रिकेट में ऊंचाइयों तक पहुंचे और जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करें।

बैतूल: युवा क्रिकेटर शिखर सोनारे ने खेल जगत में मचाई धूम
बैतूल: युवा क्रिकेटर शिखर सोनारे ने खेल जगत में मचाई धूम
बैतूल: युवा क्रिकेटर शिखर सोनारे ने खेल जगत में मचाई धूम
Reactions
Comments (0)
× Full-size image
Ad

Sponsored