बुधनी में राष्ट्रीय स्तर की खेल महाकुंभ की तैयारी, युवा शक्ति कप 2026 का शुभारम्भ 14 जनवरी से
बुधनी।
स्व. श्री पवन पटेल जी की स्मृति में आयोजित युवा शक्ति कप 2026 का शुभारम्भ 14 जनवरी से होने जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तरीय  टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 14 से 18 जनवरी 2026 तक दशहरा मैदान, बुधनी (जिला–सीहोर) में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन युवा शक्ति क्लब, बुधनी द्वारा किया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन समिति के अनुसार 14 जनवरी को सुबह 10 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, इसके पश्चात प्रतियोगिता का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में देशभर की नामी टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को 3 लाख रुपये एवं उपविजेता को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
युवा शक्ति कप 2026 न केवल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर देगा, बल्कि बुधनी को खेल नगरी के रूप में नई पहचान भी ।