साइबर ठगी से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

पलेरा। शासकीय महाविद्यालय पलेरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नगर के विभिन्न चौराहों पर साइबर ठगी के प्रति जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य  अवधेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

NSS कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नेहा दुबे ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक और सतर्क रहना आवश्यक है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक संबंधी जानकारी या व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

NSS कार्यक्रम अधिकारी  अरमान अहमद ने बताया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने आमजन को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर प्रतिक्रिया न देने का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक में स्वयंसेवकों ने प्रभावी संवाद एवं अभिनय के माध्यम से लोगों को साइबर ठगी से बचने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर डॉ. विभा दुबे, डॉ. किश्वर मंसूरी, डॉ. बलराम अग्निहोत्री, डॉ. सुरजन यादव, डॉ. शरद पाराशर, डॉ. ज्योतिर्मय दत्ता, डॉ. नीतीश डहरिया, डॉ. देवेंद्र सिंह, पूर्व छात्र जतिन सोनी सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।