एफसीआई के अधिकारियों ने जिले के उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण
शासन के दिशा निर्देशों का पालन करने की दी हिदायतें
फोटो -
बैतूल। रबी उपार्जन वर्ष 2026- 27 की खरीदी प्रारंभ होने के बाद जिले के एफसीआई अधिकारियों ने भी जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एफसीआई के क्वालिटी इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह एवं सर्वेयर कोऑर्डिनेटर तन्मय पवार ने मंगलवार दोपहर 3 बजे आठनेर तहसील के सभी उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर क्वालिटी एवं हुई खरीदी की जानकारी सर्वेयरों एवं खरीदी प्रभारियों से ली है, वहीं उन्होंने नमी मापन यंत्रों की भी जानकारी ली है। इसके पूर्व दोपहर 12 बजे सहकारिता विस्तार अधिकारी बैतूल विनय सिंह ने आठनेर तहसील के सभी खरीदी केंद्रों पर पहुंचकर खरीदी की गई मात्रा एवं किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी केंद्र प्रभारी से ली तथा शासन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया है।

Continue With Google
Comments (0)