शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुआ पांच दिवसीय कैरियर मेला।
समारोह पूर्वक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ समापन कार्यक्रम।
मझौली
प्रदेश भर के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में करियर काउंसलिंग मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल आधारित कैरियर विकल्पों, कैरियर योजना, भविष्य की तैयारी तथा शासकीय सेवाओं से संबंधित अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। जिसको लेकर इस वर्ष 27 से 31 जनवरी 2026 तक कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों हेतु पाँच दिवसीय कैरियर मेला आयोजित किया गया।
*शासकीय सांदीपनि विद्यालय मझौली में सुनियोजित ढंग से संपन्न हुआ मिला।*
शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली में आयोजित मेले में छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार व शासकीय सेवकों के विशेषज्ञों द्वारा करियर सुधार संबंधी विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी से अवगत कराया जाकर अंतिम दिवस 31 जनवरी 2026 को समारोह पूर्वक कार्यक्रम मांडल प्राचार्या मझौली इंदिरा कचेर के मुख्य अतिथि एवं प्रभारी प्राचार्य शासकीय सांदीपनि विद्यालय मझौली राकेश मिश्रा के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जहां बच्चों को करियर काउंसलिंग आयोजन से अवगत कराते हुए वाद- संवाद स्थापित कर करियर काउंसलिंग से संबंधित फीडबैक तैयार करा जमा कराए गए तथा विषय समूह संबंधित पोस्टर कार्ड छात्र-छात्राओं वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्राचार्या इंदिरा कचेर द्वारा कहा गया कि सरकार की यह अच्छी पहल है कि बच्चों को समय रहते स्वरोजगार व शासकीय सेवक के क्षेत्र में करियर सुधार वह लक्ष्य की प्राप्ति है पहले से परिपक्व बनाया जा रहा है सभी बच्चे शासन की इस अभियान का लाभ उठाएं और अपने करियर को संभाले साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य राकेश मिश्रा द्वारा कहा गया कि बच्चों के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं की पांच दिवसीय इस कैरियर काउंसलिंग मेले में दी गई जानकारी को दृष्टिगत रखते हुए अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहें कठिन परिश्रम ही सफलता दिलाता है। अंत में सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए
परीक्षा की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा गया।कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय शिक्षक अंगद प्रसाद गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नजदीकी विद्यालयों के शिक्षक,
अभिभावक, पत्रकार के साथ दो सैकडा से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल रहे जो एकाग्रचित मन से बैठ विशेषज्ञो, शिक्षकों तथा अतिथियों के बातों को ध्यान सुनते वह लिखने देखें गए। विद्यालय प्रचार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस पांच दिवस में 2-3 दर्जन से अधिक काउंसलर्स द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
*मॉडल स्कूल मझौली में समापन के राकेश मिश्रा रहे मुख्य अतिथि*
शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली में भी पांच दिवसीय कैरियर काउंसलिंग मेला 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित कराया जाकर छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार व शासकीय सेवकों के विशेषज्ञों द्वारा करियर सुधार संबंधी विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी से अवगत कराया गया । जिसका समापन राजेश मिश्रा प्रभारी प्रभारी प्राचार्य शासकीय सांदीपनि विद्यालय मझौली के मुख्य अतिथि तथा इंदिरा कचेर प्राचार्या मॉडल स्कूल मझौली के अध्यक्षता में 31 जनवरी 2026 को समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय भवन में मां वीणा वादिनी की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजन में करियर काउंसलिंग से संबंधित फीडबैक तैयार करा जमा कराए गए तथा विषय समूह संबंधित पोस्टर कार्ड छात्र-छात्राओं वितरित किए गए।इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि राजेश मिश्रा द्वारा कहा गया कि आप लोगों को पांच दिवस के कार्यक्रम में विभागीय विशेषज्ञों, तथा उद्योग पत्तियों द्वारा करियर सुधार संबंधी बहुत सारे रास्ते बताएं होंगे। मुझे केवल दो रास्ते मालूम है कैरियर और बैरियर करियर से मतलब जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहना तथा बैरियर से मतलब बैक रुकना। तो मैं चाहूंगा कि आप सभी लोग कैरियर वाले रास्ते चुने तथा लक्ष्य प्राप्त कर जीवन में कुछ कर दिखाने का जज्बा रखें। साथ ही सभी स्कूली छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभारी प्राचार्या इंदिरा कचेर द्वारा कहा गया कि कठिन परिश्रम ही मंजिल तक पहुंचाता है इसलिए हमारे सभी बच्चे लक्ष्य का निर्धारण कर निरंतर प्रयास करें। मन को एकाग्रचित रखकर लक्ष्य की ओर बढ़े हमारी शुभकामना है सभी हमारे बच्चे जीवन के कैरियर में लक्ष्य के अंतिम शिखर तक पहुंचे।अंत में सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन करते बच्चों को परीक्षा की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक, स्थानीय विद्यालयों के शिक्षक, विद्यालय शिक्षक, क्षेत्रीय जन, पत्रकार शामिल रहे। प्राचार्या इंदिरा कचेर द्वारा बताया गया कि कैरियर काउंसलिंग मेंले में विभिन्न क्षेत्रों के शासकीय सेवक एवं एवं उद्योगपति कई काउंसलर्स के माध्यम से अलग-अलग दिवस विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान कराया गया है।
*जनजाति विद्यालय उमरिया में प्राचार्य के अध्यक्षता हुआ समापन*
जनजातीय विद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया (कुसमी) में मेले का आयोजन किया जा कर
छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार व शासकीय सेवकों के विशेषज्ञों द्वारा करियर सुधार संबंधी विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी से अवगत कराया गया । अंतिम दिवस 31 जनवरी 2026 को समारोह पूर्वक शिक्षक एलबी सिंह गहरवार द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार बैस की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जहां बच्चों को करियर काउंसलिंग आयोजन से अवगत कराते हुए वाद- संवाद स्थापित कर करियर काउंसलिंग से संबंधित फीडबैक तैयार करा जमा कराए गए। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सत्र को रोचक बनाने बीच-बीच में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर पूरे समय उत्साह का माहौल बनाए रखे।
सम्बोधन की कड़ी में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य अशोक कुमार बैस ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन कहा कि आज का विद्यार्थी जीवन केवल सूचनाओं तक सीमित ना रहे बल्कि अपने हुनर को पहचान राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। इस दौरान इन्होंने इस पांच दिवसीय कैरियर मेला के सफल आयोजन के लिए शिक्षक एल बी सिंह के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की टीम को बधाई बधाई दिए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सीधी द्वारा अधिकृत काउंसलर छोटेलाल रावत एवं ज्ञानेंद्र तिवारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया । इन्होंने 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षाओं, जनजातीय कार्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में करियर संभालने के टिप्स दिए।
इस गरिमामय आयोजन को सफल बनाने सत्र को व्यवस्थित और उद्देश्य पूर्ण बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले शिक्षक एल बी सिंह, वरिष्ठ शिक्षक लाला बैगा, नारद मणि रजक, अल्का भुर्तिया, सरिता मेहर, आराधना गुप्ता, राजेंद्र कुमार गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में नजदीकी विद्यालयों के शिक्षक,अभिभावक, पत्रकारों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
*यह रही पाँच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रथम दिवस (27 जनवरी)
कार्यक्रम का उद्घाटन, कैरियर जागरूकता कार्यक्रम, कैरियर मेला एवं काउंसलिंग का परिचय, विभिन्न शैक्षणिक संकायों की जानकारी तथा स्थानीय उद्योगों एवं संस्थानों का संक्षिप्त परिचय दिया गया।
द्वितीय दिवस (28 जनवरी)
कौशल एवं व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी, कौशल शिक्षा के प्रति जागरूकता, कौशल आधारित पाठ्यक्रमों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं व्यावसायिक शिक्षा पर सत्र आयोजित किए गए। साथ ही स्थानीय उद्योगपति/उद्यमी से संवाद किया गया।
तृतीय दिवस (29 जनवरी)
शासकीय सेवाओं एवं उच्च शिक्षा से संबंधित जानकारी, शासकीय सेवाओं के अवसर, विश्वविद्यालय एवं छात्रवृत्तियों पर मार्गदर्शन तथा शासकीय अधिकारियों/विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित हुए।
चतुर्थ दिवस (30 जनवरी)
यूनिसेफ के पदाधिकारियों द्वारा यू-ट्यूब लाइव माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद, करियर कार्ड्स की जानकारी, जीवन कौशल, कैरियर योजना एवं भविष्य की तैयारी तथा संकाय आधारित परीक्षाओं की जानकारी दी गई।
पंचम दिवस (31 जनवरी)
भविष्य की मांग वाले कैरियर विषयों पर विद्यार्थियों द्वारा चर्चा, विद्यार्थियों से फीडबैक संग्रह, कार्यक्रम का समापन एवं आभार प्रदर्शन किया गया।
Continue With Google
Comments (0)