ग्वालियर अवैध गिट्टी से भरे डंपर को जब्त करके छोड़ने के मामले में प्रभारी जिला खनिज अधिकारी घनश्याम यादव घिरते नजर आ रहे हैं. अभिषेक सिकरवार नामक व्यक्ति ने उनके खिलाफ लोकायुक्त पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि घनश्याम यादव ने बिलौआ क्षेत्र में पकड़े गए अवैध गिट्टी के डंपर को कार्रवाई के बाद एक फर्जी रॉयल्टी की रसीद के आधार पर छोड़ दिया. इसमें भ्रष्टाचार किया गया है. उनका यह भी कहना है कि प्लांट से माल लोड होते ही रॉयल्टी की रसीद दी जाती है.इसे बाद में पेश करने से मामला पूरा संदिग्ध हो गया है.इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शिकायतकर्ता अभिषेक सिकरवार के बयान भी दर्ज किए हैं. लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि पूरे मामले का सत्यापन कराया जा रहा है. इसके बाद प्रभारी जिला खनिज अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए मुख्यालय से अनुमति ली जाएगी. उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी.
बाइट-निरंजन शर्मा,एसपी,लोकायुक्त,ग्वालियर
ग्वालियर अवैध गिट्टी से भरे डंपर को जब्त करके छोड़ने के मामले में प्रभारी जिला खनिज अधिकारी घनश्याम यादव घिरे
फर्जी रॉयल्टी की रसीद के आधार पर छोड़ दिया.
Continue With Google
Comments (0)