भेरूंदा, मध्य प्रदेश
नीलकमल शिक्षा निकेतन की छात्रा ने राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

नीलकमल शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल की होनहार छात्रा ने 69वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्य प्रदेश का नाम रौशन किया।

छात्रा ने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए महाराष्ट्र की टीम को दो अंकों से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग में किया गया था, जहां छात्रा ने ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य टीम में अपनी जगह बनाई थी।

इस गौरवमयी उपलब्धि का श्रेय छात्रा की मेहनत के साथ-साथ क्रीड़ा प्रभारी प्रबल अग्रवाल और मध्य प्रदेश खो-खो संघ के उपाध्यक्ष सुनील पंवार को भी जाता है, जिन्होंने उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नगर में भव्य स्वागत

छात्रा के आगमन पर नगर भेरूंदा में उत्सव का माहौल था:

  • बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर उनका स्वागत किया।
  • विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
  • छात्रा को ढोल-नगाड़ों के साथ बस स्टैंड से दुर्गा मंदिर चौराहा और जेपी मार्केट होते हुए नीलकमल स्कूल तक जुलूस के रूप में लाया गया।
  • नगर पालिका अध्यक्ष श्री मारुति शिशिर और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रितेश मकवाना ने भी छात्रा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य और स्टाफ की शुभकामनाएं

संस्था के प्राचार्य जगदीश शर्मा और समस्त स्टाफ ने छात्रा की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल संस्था नीलकमल स्कूल के लिए बल्कि पूरे नगर भेरूंदा और मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।