रोजगार बहाली की मांग पर सड़कों पर उतरे पेसा मोबिलाइजर्स:  धूप में प्रदर्शन, आजीविका पर संकट; राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत कार्यरत पेसा मोबिलाइजर्स ने अपनी सेवाएं समाप्त किए जाने के खिलाफ मोर्चा निकाला है। शुक्रवार दोपहर, उन्होंने अपनी सेवा बहाली की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नायाब तहसीलदार सोनू गोयल को दिया। इस विरोध प्रदर्शन में 
मोबिलाइजर्स शामिल रहे।

पंचायत राज संचालनालय, मध्य प्रदेश के आदेश क्रमांक/8448/पं. राज RGSA-83/2026 के अनुसार, आरजीएसए योजना की अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त होने का हवाला देते हुए मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई हैं। इस फैसले से बड़वानी जिले के सैकड़ों मोबिलाइजर्स के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और उनकी आजीविका प्रभावित हुई है।

चिलचिलाती धूप और 40 डिग्री भीषण गर्मी के बीच  मोबिलाइजर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। मोबिलाइजर ने बताया कि उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने, ग्रामीणों को पेसा कानून के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पहली, पेसा मोबिलाइजर्स की सेवा बहाली के लिए जिला प्रशासन राज्य शासन को एक सकारात्मक अनुशंसा पत्र भेजे। दूसरी, जब तक शासन स्तर पर कोई स्थायी नीति निर्धारित नहीं होती, तब तक उन्हें यथावत कार्य करने की अनुमति दी जाए।
इस अवसर पर  बड़ी संख्या में जिले के मोबिलाइजर्स मौजूद रहे।