अशोकनगर- संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र.के निर्देशानुसार कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में तथा राजीव कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिला अशोकनगर के संजय स्टेडियम में 01 मई 2026 से 30 दिवसीय खेल प्रशिक्षण शिविर (आरोह-2026) का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को श्रीमती रितु चौहान महिला थाना प्रभारी अशोकनगर द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया एवं खिलाडियों को खेलों से प्राप्त होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी ने खिलाडियों को बेहतर खिलाडी के साथ-साथ बेहतर इंसान बनने हेतु भी प्रेरित किया और अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले समस्त खिलाडियों हेतु शुभकामनाऐं दीं गई। प्रभारी खेल अधिकारी श्री अरूण रघुवंशी ने बताया कि खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी आज प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित हुंई और खिलाडियों को प्रोत्साहित किया। प्रतिदिन प्रातः 06 से 08 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में लगभग 200 खिलाडी कराते, बास्केटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, ताईक्वांडों एवं टेबल-टेनिस खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाडियों को खेल सामग्री के साथ-साथ पौष्टिक आहार भी प्रतिदिन प्रदाय कराया जाता है। नगर पालिका परिषद अशोकनगर, एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसियेशन अशोकनगर के विशेष सहयोग से यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाडी ऑनलाईन लिंक https://www.dsywmp.gov.in पर पंजीयन कर प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित हो सकते हैं।