*सुरखी में चल रहे क्रिकेट महाकुंभ में खिलाड़ियों के चैके-छक्के से दर्शकों का मन मोह लिया* 

 *हर खिलाड़ी में हुनर है, जरूरत है केवल मंच देने की: आकाश सिंह

 

सागर,दिनांक 30 जनवरी 2026। सुरखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चल रहे क्रिकेट महाकुभ में युवाओं का जोश दर्शकों का जुनून नया इतिहास रचने को तैयार है। हजारों दर्शक इस बात का उदाहरण है कि सुरखी क्रिकेट महाकुंभ की दीवानगी लोगों में किस कदर छाई हुई है। युवा शक्ति संगठन की मेहनत पांचों मंडलों में नजर आ रही है। आकाश सिंह राजपूत का संकल्प मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों के रूप में पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। जिसको लेकर आकाश सिंह राजपूत ने क्रिकेट महाकुंभ की शुरूआत की थी वह अब विश्व पटल पर अलग ही पहचान बना चुका है। 

सुरखी मैच के परिणाम

सुरखी का पहला मैच घाना क्रिकेट क्लब एवं भीम इलेविन के बीच खेला गया जिसमें भीम इलेविन ने 107 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया,घाना क्रिकेट क्लब 57 रन पर सिमट कर रह गई। संदीप मैन आॅफ द मैच रहे। दूसरा मैच विदवास क्रिकेट क्लब तथा ब्रदर्स इलेविन के बीच खेला गया विदवास इलेविन ने 85 रन बनाये जबाव में ब्रदर्स इलेविन ने 87 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन आॅफ द मैच पुष्पेंद्र अहिरवार रहे। तीसरा मैच गणेष क्रिकेट क्लब एवं डेंजर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया गणेश क्रिकेट क्लब ने 88 रन बनाये,डेंजर क्रिकेट क्लब नंे 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। कालूराम मैन आॅफ द मैच रहे। चैथा व अंतिम मैच बजरंग क्रिकेट क्लब एवं फायर 11 के बीच खेला गया जिसमें फायर 80 बना पाई जबाव में बजरंग क्रिकेट क्लब 81 रन बनाकर 1 रन से मैच जीत लिया। रामविशाल मैन आॅफ द मैच रहे। 

सीहोरा मैच के परिणाम

सीहोरा का प्रथम मैच रूद्र इलेविन तथा रतौना क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें रूद्र इलेविन ने 63 रन बनाये जबाव मंे रतौना क्रिकेट क्लब 67 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में अजय एवं अनुज मैन आॅफ द मैच रहे। दूसरा मैच श्रीकृष्णा इलेविन तथा शिवाजी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया शिवाजी क्रिकेट क्लब ने 81 रन बनाये जिसके जबाव में श्रीकृष्णा इलेविन मात्र 55 रन पर ही सिमट गई। श्रीकांत और अभिषेक मैन आॅफ द मैच रहे। सीहोरा का तीसरा मैच टाईगर इलेविन तथा जयश्रीराम क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें टाईगर क्रिकेट क्लब ने 76 रन बनाये जबाव में जयश्रीराम क्रिकेट क्लब ने 77 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया, जिसमें मैन आॅफ द मैच अमन और अभिषेक रहे। 

राहतगढ़ के मैच परिणाम

राहतगढ़ में पहला मैच करैया क्रिकेट क्लब एवं सोनपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें करैया क्रिकेट क्लब ने 40 रन बनाये जबाव में सोनपुर ने 41 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। मैन आॅफ द मैच राजेश रहे। दूसरा मैच कठोंदा क्रिकेट क्लब तथा बालाजी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया बालाजी क्रिकेट क्लब ने 110 रन विशाल स्कोर रखा जिसका पीछा करते हुए कठोंदा क्रिकेट क्लब मात्र 31 पर ही सिमट गई। बालाजी क्रिकेट क्लब ने 80 रन से मैच जीतते हुए दर्शकों का मनमोह लिया। जिसमें मैन आॅफ द मैच गनेश लोधी रहे। तीसरे मैच में पिपरिया घाट तथा बरखेड़ा इलेविन के बीच खेला गया जिसमें बरखेड़ा इलेविन ने 46 रन बनाये जबाव में 47 रन बनाकर पिपरियाघाट विजयी रही। मैन आॅफ द मैच नीतेश रहे। आखिरी व चैथा मैच एकता क्रिकेट क्लब तथा हिरनखेड़ा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें एकता क्रिकेट क्लब ने 74 रन बनाये जबाव में हिरनखेड़ा 40 रन पर ही सिमट गई। एकता क्रिकेट क्लब ने 34 रन से मैच जीत लिया। अनिल यादव मैन आफ द मैच रहे। 

बिलहरा के मैच परिणाम

बिलहरा में पहला मैच चमत्कार इलेविन तथा बरखुआ महंत के बीच खेला गया जिसमें बरखुआ महंत 49 रन बनाकर विजयी रही। टीकाराम मैन आॅफ द मैच रहे। दूसरे मैच का मुकाबला बजरंग इलेविन तथा सिमरिया जागीर के बीच हुआ। बजरंग इलेविन 88 रन बनाये, सिमरिया जागीर 63 रन पर ही सिमट गई। लल्लू मैन आॅफ द मैच रहे। तीसरा मैच सोठिया इलेविन तथा पिपरिया इलेविन के बीच खेला गया जिसमें पिपरिया इलेविन ने 58 रन बनाये जबाव में सोठिया 59 रन बनाकर मैच जीत लिया। लाल सिंह मैन आॅफ द मैच रहेे। अंतिम मैच स्टार इलेविन तथा सोठिया इलेविन के बीच खेला गया स्टार इलेविन 59 रन बनाकर विजयी रही विक्की मैन आॅफ द मैच रहे।

जैसीनगर के मैच परिणाम

आज दिन का पहला मैच जंगल चैकी और ढकराई के बीच हुआ जिसमें ढकराई ने पहले वेटिंग करते हुए 70 रन बनाए जंगल चैकी 49 रन पर ऑल आउट हो गई ढकराई 22 रन से जीत गई शर्मा 3 तीन विकेट मैन ऑफ द मैच दिन का दूसरा मैच की और बिशनपुर के बीच में हुआ मेडकी ने 141 रन बनाए यशदीप ने 82 रन बनाए बिशनपुर 39 रन ऑल आउट मेडकी 102 रन से जीत गई यशदीप 82 रन मैन ऑफ द मैच दिन का तीसरा मैच खुर्द और सागोनी के बीच में हुआ सागोनी ने 69 रन बनाए खुर्द ने 9 विकेट से जीत हासिल की मैन ऑफ द मैच रुपेश 35 रन खुर्द नो विकेट से जीत हासिल की दिन का चैथा मैच परासिया और रिछाई के बीच हुआ रिछाई ने 65 रन बनाए परासिया ने 66 रन बनाए सात विकेट से परासिया जीत गई मैन ऑफ द मैच सौरभ रहे। 

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से बसंत यादव, सुरेन्द्र लोधी, राघवेंद्र ठाकुर, आशीष तिवारी रविशंकर, रविन्द्र ठाकुर,आकाश पाठक,प्रमोद प्रजापति,गोविन्द पटेल,टीकम सिंह ठाकुर, मंत्रेश,बलराम,गोवर्धन, यशवंत,नितिन योगेश, अरुण लोधी, रामवेद, इशू, गोलू पन्नमी उपस्थित रहे।