समर कैंप में योग, आर्ट और डांस से निखरी बच्चों की प्रतिभा
श्री विनायकम स्कूल में आयोजित निशुल्क समर कैंप का तीसरा दिन रचनात्मकता और नवाचार के साथ संपन्न
फोटो -
बैतूल। विगत 24 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया आयाम स्थापित कर रहा जिले का प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम स्कूल में आयोजित निशुल्क समर कैंप का तीसरा दिन उत्साह, रचनात्मकता और नवाचार के साथ संपन्न हुआ। कैंप में शामिल बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और टीमवर्क का प्रभावी प्रदर्शन किया।
दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम से हुई, जिसमें बच्चों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व बताया गया। इसके बाद क्रिएटिव सेशन में ड्रॉइंग और आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों में प्रस्तुत किया, जिनकी सराहना की गई।
तीसरे दिन ग्रुप एक्टिविटीज, डांस वर्कशॉप, इंटरेक्टिव गेम्स और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया गया।
विशेष सत्र में जिला अस्पताल बैतूल की पैथोलॉजिस्ट डॉ. अंकिता सीते और शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के एपीएम प्रकाश माकोड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. सीते ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए स्कूल के वातावरण, स्टाफ और व्यवस्थाओं की सराहना की। वहीं प्रकाश माकोड़े ने कहा कि यह कैंप बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद उपयोगी है।
स्कूल के डायरेक्टर संजय राठौर ने बच्चों को नई तकनीकों और रचनात्मक तरीकों से सीखने के लिए प्रेरित करते हुए अनुशासन, समय प्रबंधन और टीमवर्क का महत्व समझाया। आगामी दिनों में भी कैंप में कई ज्ञानवर्धक और रोचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Continue With Google
Comments (0)