मैहर | नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा

मैहर में अवैध नशीली कफ सिरप की खरीद–फरोख्त करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120 शीशी नशीली “ऑनरेक्स” कफ सिरप, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया है।

सूत्रों के अनुसार लंबे समय से इलाके में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद होने से पुलिस भी चौंक गई।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह नशीली खेप कहां से लाई गई और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।

इस कार्रवाई से नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने साफ किया है कि मैहर में नशे के अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।