अहमदपुर मेन बाजार में डंपर लोडिंग वाहनों पर सख्त रोक, बायपास से डायवर्जन
सीहोर - अहमदपुर: रिपोर्टर: बसीम उददीन
अहमदपुर के मुख्य बाजार में मुरम से भरे डंपर और लोडिंग वाहनों की आवाजाही से ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही थी। इससे आमजन, व्यापारी और ग्राहक सभी परेशान थे। इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।
पुलिस ने बायपास रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त कर दिया है और वहां पर ट्रैफिक डायवर्जन बोर्ड लगाए गए हैं। अब लोडिंग वाहन बाजार के मुख्य मार्ग से नहीं गुजर सकेंगे।
थाना प्रभारी रमन सिंह और एसआई पुष्पेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि मेन बाजार में लोडिंग वाहनों की आवाजाही से बढ़ती परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
इसके बावजूद यदि कोई भारी वाहन मुख्य बाजार में प्रवेश करता है, तो उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए उठाया गया है, जिससे कि बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके और व्यापारियों व ग्राहकों को राहत मिल सके।

Continue With Google
Comments (0)