जनकल्याण शिविर में हुंचे उमरिया प्रभारी मंत्री नगर सिंह चौहान ने ग्राम अमिलिहा में जनता की सुनी समस्याएं 

प्रभारी मंत्री ने नल जल योजना का किया निरीक्षण पहाड़िया गांव में लोगों को मिल रहा शुद्ध पीने का पानी

--  मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में जनकल्याण शिवर का आयोजन जनता की समस्याओ मो उनके ग्राम तथा घर पर सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके जिसको लेकर प्रदेश भर में इसका आयोजन किया जा रहा है। वही उमरिया जिले के समस्त विकाश खंडो खंड स्तरीय एवम नगर निगम नगर परिषद में शिविर लगाया जा रहा है। जिसको लेकर आज मंगलवार को अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर जिले में थे। उन्होंने विकासखंड पाली के ग्राम अमिलिहा में आयोजित जन कल्याण शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, खाद और बीज लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य साशन की विभिन्न योजनाओं का सामग्री व प्रमाण पत्र वितरण किया शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को लाभ दिलाया है। 

*केंद्र सरकार की योजनाओं पर रहेगा फोकस*

उमरिया प्रभारी मंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से इन योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुद्रा योजना और जनधन योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। शिविरों में पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

*प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी मिलेगा लाभ*

शिविरों में मध्यप्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री नागर सिंह चौहान ने  कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शिविरों में लाभ दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को सीधा फायदा मिलेगा।

*मौके पर होगा शिकायतों का निराकरण*

जनकल्याण शिविरों की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। नागरिक अपनी शिकायतें, समस्याएं और योजनाओं से संबंधित आवेदन लेकर शिविरों में पहुंच सकेंगे।
प्रशासन का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक मामलों का समाधान मौके पर ही किया जाए। साथ ही जिन नागरिकों को किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, उनके आवेदन स्वीकार कर उन्हें संबंधित योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

*जनसहभागिता पर विशेष जोर*

प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर शिविरों की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री मोहन यादव के विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प को जनभागीदारी के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने क्षेत्रवासियों से 16, 17 और 18 जून को आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने, शासन की योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने की अपील की।जनकल्याण शिविरों को सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

*प्रभारी मंत्री ग्राम पहड़िया में नलजल योजना का किया नरीक्षण ग्रामीणों को मिल रहा शुद्ध जल*

बता दे की उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री नगर सिंह चौहान ने पाली जनपद के ग्राम अमिलिया जन कल्याण शिविर में पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने पाली जनपद के ग्राम भिम्माडोंगरी पहुंचकर नल जल योजना का निरीक्षण किया जहां विभाग के अधिकारी एच.एस धुर्वे सब इंजीनियर हिमांशु जैसवाल ने प्रभारी मंत्री को नलजल का निरीक्षण कराया इस गांव के लोगो को सुद्ध जल पीने के लिए विभाग के अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर उन्हें जल से जल प्राप्त कराने के लिए सतत प्रयास कर रहे है।