हिरण्यगर्भ अभियान में अहमदपुर की शानदार उपलब्धि
शासन ने जारी किया प्रशंसा पत्र
पशुपालन एवं डेयरी विभाग प्रमुख सचिव ने डॉक्टर तनवीर सिद्दीकी के उत्कृष्ट कार्य को सराहा
रिपोर्टर: बसीम उददीन
श्यामपुर - अहमदपुर
मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित हिरण्यगर्भ अभियान के अंतर्गत अहमदपुर के पशु चिकित्सालय ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने डॉक्टर तनवीर सिद्दीकी को प्रशंसा पत्र जारी किया है।
प्रशंसा पत्र में क्या कहा गया?
प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2025/26 के दौरान, अप्रैल से जनवरी तक, कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य 80.99% सफलता के साथ पूरा किया गया। यह सफलता विभागीय अधिकारियों, मैत्री गौसेवक और पशुपालकों के समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है। यह डॉक्टर तनवीर सिद्दीकी के नेतृत्व की प्रभावशीलता को दर्शाता है।
डॉक्टर तनवीर सिद्दीकी की प्रतिक्रिया
डॉक्टर तनवीर सिद्दीकी ने कहा कि इस सफलता में अहमदपुर पशु चिकित्सालय के सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी श्री एम. एस. गौर और मैत्री कार्यकर्ता भगीरथ दागी, अचल सिंह गौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने सभी पशुपालकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और जागरूकता से अभियान सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सका।
यह उपलब्धि न केवल अहमदपुर बल्कि पूरे सीहोर जिले के लिए गर्व का विषय है। भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया है।
समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम
इस सफलता का श्रेय केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को जाता है। इस अवसर पर उपसंचालक महोदय का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से निरंतर प्रेरणा मिलती रही।

Continue With Google
Comments (0)