दामोदर यादव मंडल पहुंचे मुलताई हुआ स्वागत 

मुलताई। आज़ाद सामाज़ पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव मंडल अपने साथियो के साथ मुलताई पहुंचे,जहाँ उनका पार्टी सदस्यों नें फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा प्रवास से लौट रहे दामोदर यादव मंडल का हाइवे पर 47 ढाबे के पास मौजूद कार्यकर्ताओ नें उनका स्वागत किया।
वही दामोदर यादव मंडल नें कहा कि पार्टी और संगठन कों मजबूत करने प्रदेश का दौरा किया जा रहा है,जिसके चलते वो आज मुलताई पहुंचे है वही आगे बैतूल मे भी उनका कार्यक्रम है।