सिंगरौली

बिना अभिवहन पास रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त

 

जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 27 अप्रैल 2026 को खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66ZD8068 को बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

 

अधिकारियों ने मौके पर ही वाहन को जप्त कर लिया और सुरक्षार्थ पुलिस चौकी जयंत में खड़ा करा दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

 

खनिज विभाग के अनुसार, संबंधित वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत अग्रिम नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

अधिकारियों ने वाहन मालिकों और चालकों को चेतावनी दी है कि बिना वैध दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।