मुंगावली। रेलवे के अंडर ब्रिज अब शहर के लिए मुसीबत बनते जा रहे है,जिसका कोई समाधान होता नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि रेलवे द्वारा रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण के लिए छ महीने का समय प्रशासन से मांगा गया था और बारिश से पहले निर्माण पूरा कर मार्ग चालू करने की बात कही गई थी मगर यह निर्माण पूरा होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है जिससे शहरवासियों के लिए बड़ी समस्या होती दिखाई दे रही है क्योंकि यदि बारिश से पहले इस अंडर ब्रिज को चालू नहीं किया गया तो शहर में जाम की स्थिति बढ़ जाएगी और वाहनों की एक लंबी कतार देखने को मिलेगी जिससे नागरिकों का मुख्य सड़कों पर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा,क्योंकि शहर के मुख्य बाईपास इसी को कहा जाता है जो चंदेरी ओर बिना को जोड़ता है मगर जब इसका निर्माण शुरू हुआ तो बारिश से पूर्व इस मार्ग को चालू करने की बात ठेकदार ओर रेलवे के इंजिनियर ने कही थी ओर शहर में जाम न लगे इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में एक रास्ता भी बनाया गया था मगर अब बारिश होने से उक्त रास्ते पर कीचड़ हो गई जिससे वाहनों को निकलने में समस्या आ रही है ओर वाहन चालक शहर में होकर निकल रहे है,जिससे शहर में बार बार जाम लग रहा है,ओर सबसे ज्यादा समस्या तो आने वाले समय में आएगी जब सभी स्कूल खुल जाएंगे ओर उस समय कैसे इस जाम से निपटा जाएगा यह प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा,स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे द्वारा जो भी अंडर ब्रिज बनाए जा रहे है उन्हें अधूरा छोड़ा जा रहा है सालों तक इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं पा रहा है ऐसे ही रेलवे स्टेशन के पास बने अंडर ब्रिज का काम कई साल से चल रहा है मगर उसे आजतक पूरा नहीं किया गया ओर वह आज अभी अधूरा पड़ा हुआ है और बारिश में अंडर ब्रिज पानी से पूरे लबालब भर जाते है।
रेलवे की मॉनिटरिंग पर खड़े हुआ कई सवाल
एक तरफ शहर जहां जाम की समस्या से परेशान है तो वहीं दूसरी ओर अंडर ब्रिज निर्माण कार्य ने रेलवे के निर्माण कार्य की पोल खोल दी है कि किस तरह रेलवे अपने निर्माण कार्य में लापरवाह है क्योंकि शहर के दो रेलवे फाटक बहुत ही महत्वपूर्ण है जिससे शहर का पूरा ट्रैफिक इन्हीं दोनों फाटकों से से निकलता है ओर शहर में जाम नहीं लगता है मगर रेलवे द्वारा एक अंडर ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हुआ ओर दूसरे का काम लगा दिया जिससे पूरे शहर यातायात व्यवस्था चरमरा गई ओर शहर को जाम भी झोंक दिया गया ओर अब शहरवाही जाम से परेशान है,वही यह किस तरह ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कई सालों से चल रहा है मगर पूर्ण होने का नाम ही नहीं ले रहा है जिससे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े कर रहा है।
शहर में बायपास नहीं होने से बड़ी समस्या
यह समस्या इस लिए बढ़ गई कि शहर में कोई ऐसा बायपास नहीं है जो शहर के ट्रैफिक को शहर से बाहर निकाल सके जिससे यह समस्या आ रही है जबकि शहर के लोग कई बार जनप्रतिनिधियों से शहर में रिंग रोड की मांग कर चुके है मगर उनकी मांग आजतक पूरी नहीं की गई जिससे आए दिन शहर में जाम लग रहा है ओर पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में लगी रहती है।

क्या बोले जिम्मेदार-

यदि इस तरह कोई भी समस्या शहर में बन रही है तो तत्काल ही संबंधित अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराते है ओर जल्द ही कार्य पूर्ण कर रास्ता खोलने की बोलते है 
(नवल अग्रवाल पीआरओ रेलवे भोपाल)

शहर में जाम को लेकर हमारे द्वारा पुलिस लगाई गई है जो जाम को खुलवाने के लिए है,जल्द ही अधिकारियों के साथ बैठकर इसका निकाल निकालते है।
(अरविंद कछुवाह थाना प्रभारी मुंगावली)