विद्यालय की सामग्री बेचने का आरोप: प्रधानाध्यापिका और पति का वीडियो वायरल, जांच की मांग तेज
शासकीय पीएम श्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीड़ा, संकुल बरों, तहसील सेमरिया में पदस्थ प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजुला नामदेव पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय से महज 300 मीटर दूरी पर घर होने का लाभ उठाते हुए वे विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं और केवल औपचारिक उपस्थिति दर्ज कर घर लौट जाती हैं।
आरोप है कि विद्यार्थियों को भयभीत कर रखा जाता है ताकि विद्यालय की वास्तविक स्थिति किसी के सामने न आ सके। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शैक्षणिक व्यवस्था चरमराई हुई है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि शासन द्वारा विद्यार्थियों के लिए भेजी जाने वाली टाट-पट्टी, किताबें और ड्रेस जैसी सामग्री का दुरुपयोग किया गया। वहीं पुराने शासकीय विद्यालय भवन के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामग्री भी कथित रूप से बेचे जाने की बात सामने आई है।
मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब कथित तौर पर शासकीय सामग्री बेचने का एक वीडियो सामने आया। आरोप लगाने वालों का दावा है कि वीडियो में प्रधानाध्यापिका एवं उनके पति सामग्री बेचने के दौरान रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Continue With Google
Comments (1)
सत्य सामने आ गया