राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज, कमांडो अरुण गौतम को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
त्यौंथर। देशभर के ड्राइवर संगठनों से जुड़े नेता और कमांडो सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडो अरुण गौतम को सर्वोच्च न्यायालय से महत्वपूर्ण राहत मिली है। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा की पैरवी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत प्रदान की।
इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि कमांडो अरुण गौतम लंबे समय से ट्रांसपोर्टरों, ड्राइवरों और श्रमिक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं तथा उनके खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि जिला न्यायालय और उच्च न्यायालय से राहत न मिलने के बाद मामला सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
समर्थकों ने इसे न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि यह फैसला उन लोगों के लिए संदेश है जो जनहित से जुड़े मुद्दों की आवाज़ को दबाने का प्रयास करते हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस निर्णय को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Continue With Google
Comments (0)