नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 में अमृत 2 योजना जो केंद्र सरकार ग्रीन स्पेस पार्क के योजना के तहत बनाया जा रहा है इस गार्डन की लागत 33 लाख 80 हजार रुपए लगभग है जिसे नगर पालिका द्वारा निर्माण किया जा रहा है कंसलटेंट कंपनी P D M C हैं l

 

अभी बारिश का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है और गार्डन में पानी भरने लगा है और बारिश जैसे ही शुरू होगी तो गार्डन में तालाब बन जाएगा l ना नगर पालिका और कंसलटेंट कंपनी P D M C दोनों कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं कि आने वाले समय में गार्डन की हालत क्या होगी l सिर्फ गार्डन निर्माण कर अपनी जिम्मेदारी पूरा करना चाहते हैं फिर बाद में तालाब बने या कुछ भी हो गार्डन का ।

 

वार्ड पार्षद ने 2 से 3 महीने पूर्व नगर पालिका को गार्डन में 100 ट्राली मुरूम डालने को आवेदन दिया था किंतु नगर पालिका ने उसे पर कोई ध्यान नहीं दिया और आने वाले समय में गार्डन में तालाब बनने से कोई नहीं रोक सकता है