गदेरी नदी के पानी में काई जमी होने से नदी हरे घास के मैदान जैसी दिख रही
गढ़ाकोटा । सागर जिले के गढ़ाकोटा में निकली गदेरी नदी में इन दिनों पानी में काई जमी हो गई है । जिससे नदी हरे घास के मैदान जैसी दिख रही है । जबकि ये मैदान नहीं, पानी के ऊपर हरी काई की चादर जम गई है । प्रदेश सरकार के द्वारा जल स्रोतों की संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका ने अभी जल स्रोतों की साफ सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया है । जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की सफाई ,जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जन जागरूकता फैलाना है। जबकि प्रशासन स्तर पर नदी की सफाई में कार्यवाही अब तक देखने को नहीं मिली ।नदी का बहाव थमने से पानी प्रदूषित हो गया है वहीं दूसरी ओर सुनार नदी इन दिनों में लबालब भरी है।

Continue With Google
Comments (0)