सीहोर: अहमदपुर थाने का नवागत पुलिस अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण

रिपोर्ट: बसीम उददीन

सीहोर: नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने बुधवार रात को थाना अहमदपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों, हवालात और मालखाने का गहन परीक्षण किया और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण की स्थिति, महिला अपराधों की समीक्षा एवं लंबित विवेचनाओं की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर सुश्री पूजा शर्मा और थाना प्रभारी अहमदपुर निरीक्षक रमन सिंह ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:

  • मालखाने में सुरक्षित रखे जप्तशुदा माल एवं दस्तावेजों का सुव्यवस्थित संधारण एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश।
  • हवालात की सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, और आरक्षक मददगार कक्ष की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच।
  • अपराध पंजी, ड्यूटी रजिस्टर, केस डायरी और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन।
  • लंबित अपराधों, शिकायतों एवं वारंट तामीली की प्रगति की समीक्षा।

पुलिस अधीक्षक ने थाना अहमदपुर में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी आमजन को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। नागरिकों के प्रति पुलिस का व्यवहार संवेदनशील, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक होना चाहिए।

निरीक्षण के बाद, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में थाना अहमदपुर पुलिस बल द्वारा कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया।

वाइट: नवागढ़ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना