बाइक सवार युवक का मांजे से कटा गला, हालत गंभीर
बुधनी | संवाददाता
घर से कंपनी की ड्यूटी पर जा रहे एक युवक का पतंग के मांजे से गला कट गया। घटना बुधनी के माना इलाके में नयन गार्डन के पास हुई। घायल युवक की पहचान 43 वर्षीय सुखदेव वर्मा पिता हीरालाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुखदेव वर्मा बाइक से एक अन्य व्यक्ति के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर फैले पतंग के मांजे की चपेट में आने से उनका गला कट गया। घायल ने बताया कि उसने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन हेलमेट की नीचे लगी बद्दी पूरी तरह कट गई, जिससे मांजा सीधे गले में लगा और तेज़ खून बहने लगा।
घटना के तुरंत बाद घायल युवक को निजी मधुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार समय रहते अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच सकी।
फिलहाल इस मामले में पुलिस में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। घटना ने एक बार फिर पतंगबाजी में उपयोग होने वाले खतरनाक मांजे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मध्य प्रदेश स्पेशल
बाइक सवार का मांजे से कटा गला
जगह जगह बिक रहा मांझा
January 19, 2026 06:47 PM
1 min read
153 views
1/2
Tags:
#accident_budhni
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google