आलोट। श्री जोगणिया माता मंडल, बरखेड़ा कला में विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के नेतृत्व में रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लाड़ली बहनें एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पूरे उत्साह और उल्लास का माहौल नजर आया।
कार्यक्रम में आलोट जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान बहनों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजन के माध्यम से भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय वेद ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर मंडल महामंत्री प्रद्युम्न वालियान ने सभी अतिथियों, लाड़ली बहनों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मध्य प्रदेश स्पेशल
हजारों लाड़ली बहनों की मौजूदगी में बरखेड़ा कला में गूंजा भाई-बहन के स्नेह का संदेश
श्री जोगणिया माता मंडल में विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के नेतृत्व में भव्य रक्षाबंधन महोत्सव, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में हुए शामिल
September 10, 2026 02:12 PM
1 min read
83 views
1/2
Tags:
#भाजपा
#बरखेड़ाकला
#रक्षाबंधनमहोत्सव
#रक्षाबंधन
#लाड़लीबहनें
#डॉचिंतामणिमालवीय
#चिंतामणिमालवीय
#आलोट
#रतलाम
#श्रीजोगणियामाता
#भाजपाकार्यकर्ता
#रक्षाबंधनसमारोह
#सामाजिकसमरसता
#मध्यप्रदेश
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google