संवाददाता रामपाल कुशवाह

भिण्ड, 24 जुलाई 2026:मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीर सिंह चौहान द्वारा आज क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों, गौशालाओं और ग्राम विकास कार्यों का सख्त एवं सकारात्मक औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शासकीय व्यवस्थाओं में कसावट लाना और योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा।प्राथमिक विद्यालय मुकुट सिंह का निरीक्षण:प्रातः 10.35 बजे प्राथमिक विद्यालय मुकुट सिंह के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक पंकज सोनी, माध्यमिक शिक्षक दिलीप सिसोदिया, प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती पूजा राजावत एवं श्रीमती ज्योति राजावत अनुपस्थित पाए गए। सीईओ ने संबंधित बीओ एवं बीआरसी को इन सभी का नियमानुसार आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, विद्यालय में भंडारित पुस्तकों को शीघ्रता से संबंधित शालाओं में वितरित करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को समय पर पाठ्य सामग्री मिल सके।हाई स्कूल बबेडी और गौशाला की समीक्षा:प्रातः 11.00 बजे हाई स्कूल बबेडी के निरीक्षण में छात्रों की कम उपस्थिति और शिक्षकों की गैर-हाजिरी मिलने पर माध्यमिक शिक्षक श्रीमती किरण शर्मा एवं विजय सिंह कुशवाह का आधे दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए गए। स्कूल प्रशासन को नियमित कक्षाएं संचालित करने तथा दो दिनों के भीतर परिसर में गड्ढे खोदकर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात बबेड़ी गौशाला का निरीक्षण कर संचालक को आवारा पशुओं को परिसर में रखने और गायों की उचित देखभाल व सुरक्षा सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी गई।ग्राम विकास कार्यों की समीक्षा:सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम विकास के कार्यों की व्यापक समीक्षा करते हुए पंचायत सचिव और रोजगार सहायक को शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीण विकास और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।