रीवा ब्रेकिंग।

सागर जहरीली शराब कांड के बाद विंध्य में आबकारी विभाग अलर्ट, मऊगंज-चाकघाट में 17 ठिकानों पर छापेमारी।

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब पूरे विंध्य में  आबकारी विभाग सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में रीवा जिले के मऊगंज और चाकघाट क्षेत्र में आबकारी टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अलग-अलग 17 ठिकानों पर दबिश देकर हजारों किलो महुआ लाहन और बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी शराब बरामद की है। 01 रीवा संभाग कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर मऊगंज, चाकघाट और आसपास के इलाकों में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। ग्राम डिघिया और चाकघाट के वार्ड नंबर 10 मल्लाहटी में कई रिहायशी मकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 17 प्रकरण दर्ज किए गए। आबकारी टीम ने 5380 किलोग्राम महुआ लाहन, 165 लीटर हाथ भट्टी शराब और उत्तर प्रदेश निर्मित 45 पाव शराब बरामद की है। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 66 हजार 350 रुपये बताई गई है। सभी मामलों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।