लोकेशन रीवा।
अरविन्द तिवारी 

डिप्टी CM आवास घेराव के विरोध में BJP का शक्ति प्रदर्शन, व्यापारी संघ पैदल मार्च, IG को सौंपा ज्ञापन।

रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास पर युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सियासत और गरमा गई है। कथित तौर पर आवास में जबरन प्रवेश के प्रयास के विरोध में व्यापारी संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। विवेकानंद पार्क से शुरू हुआ पैदल मार्च IG कार्यालय पहुंचा। मार्च में रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, व्यापारी संघ के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने IG कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और डिप्टी सीएम के निजी आवास में कथित तौर पर अवैधानिक प्रवेश के प्रयास के मामले में जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना सभी का अधिकार है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि के निजी आवास में जबरन प्रवेश का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता। दरअसल, बीते दिन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इसी घटना के विरोध में अब व्यापारी संघ और भाजपा सड़क पर उतरे हैं। एक दिन कांग्रेस का घेराव, दूसरे दिन भाजपा-व्यापारी संघ का मार्च—डिप्टी CM आवास का विवाद अब रीवा की सियासत में आमने-सामने की लड़ाई का रूप लेता दिख रहा है। ज्ञापन के जरिए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर हैं।

बाइट: जनार्दन मिश्रा—रीवा सांसद।