*छतरपुर में हिंदू गौसेवकों का प्रदर्शन, दामोदर यादव का पुतला फूंका*
छतरपुर। शहर के छत्रसाल चौक पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हिंदू गौसेवकों ने दामोदर यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मेला ग्राउंड से रैली निकालते हुए नारेबाजी की और छत्रसाल चौक पहुंचकर दामोदर यादव का पुतला दहन किया।
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि दामोदर यादव 2 मार्च को छतरपुर आने वाले हैं, जिससे होली के त्योहार का माहौल प्रभावित हो सकता है। उनका आरोप है कि यादव द्वारा लगातार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे शहर का वातावरण खराब हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित सभा पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सनातन संतों और बाबाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Continue With Google
Comments (0)