टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय से जुड़े एक कर्मचारी का कथित रिश्वत गिनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वही कर्मचारी है जिसे शुक्रवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने नियुक्ति के नाम पर ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना है। वीडियो में संबंधित कर्मचारी कथित तौर पर नकदी गिनता हुआ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि वह ग्रामीणों से नियुक्ति दिलाने के नाम पर पैसे वसूलता था। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, संबंधित कर्मचारी का मूल पद एमपीडब्ल्यू (मल्टी पर्पज हेल्थ वर्कर) है और उसे बड़े गांव से अटैच कर सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ किया गया था। आरोप है कि कार्यालय से जुड़े कई कार्यों में उसकी सक्रिय भूमिका रहती थी।
शुक्रवार को सागर लोकायुक्त पुलिस ने सीएमएचओ कार्यालय में कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारी को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अब रिश्वत गिनने का कथित वीडियो सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मामले में लोकायुक्त की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्र बताते हैं की बिना इस व्यक्ति के किसी  फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करते थे फील्ड में जाने पर यह व्यक्ति साथ में रहता था इस संबंध में सीएमएचओ डॉक्टर  अनुरागी का पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने अपना फोन रिसीव नहीं किया 9425473971cmho dr o p अनुरागी।