प्रभारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोषालय अधिकारी विनोद श्रीवास्तव और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गोदाम को खुलवाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद गोदाम को पुनः लॉक कर सील कर दिया गया। इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार हो रही रिकॉर्डिंग भी चेक की गई।
निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। साथ ही निरीक्षण से संबंधित संधारित रजिस्टर में अधिकारियों और उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर भी किए गए।
उल्लेखनीय है कि ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद गोदाम का हर महीने बाहरी निरीक्षण किया जाता है, जबकि हर तीन माह में गोदाम खोलकर मशीनों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जांच की जाती है।

Continue With Google
Comments (0)