नीट यूजी शुरु, एग्जाम सेंटर में पहुंचे परीक्षार्थीः पुलिस व एजेंसी के लोगों ने की सघन जांच।परीक्षार्थी परीक्षा में हुए शामिल,3 घण्टे में हल करने है 180 प्रश्न।

बड़वानी - रविवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया इस दौरान देश भर के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए परीक्षा जिले के 10 केंद्रों पर हुई इसमें कुल 3616 परीक्षार्थी शामिल हुए  ,वही गेट पर तैनात सुरक्षा की दृष्टि से खाकी भी तैनात रही ताकि किसी प्रकार से परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी न हो सके ,वही सुचारु रूप से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमले ने परीक्षा केंद्रों का  निरीक्षण कर जायजा लिया इस दौरान 
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश समय पर शुरू हुई। वही परीक्षा देने आए  परीक्षार्थियों की सघन जांच और तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष कमरे में प्रवेश दिया गया है। वही गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से जांच की, जबकि केंद्र के भीतर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों ने फोटो का मिलान किया।
बता दे कि कुल 3720 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 3616 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 104 अनुपस्थित पाए गए। एंट्री गेट पर परीक्षार्थियों की दो बार जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल तैनात था।
वही मेडिकल शिक्षा संस्थानों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षार्थी सुबह 11 बजे से ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। प्रवेश से पहले गेट पर मेटल डिटेक्टर से कड़ी जांच की गई और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को प्रतिबंधित किया गया था।
परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ (जैसे आधार या पासपोर्ट) अनिवार्य किए गए थे। सभी अभ्यर्थियों ने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद परीक्षा दी।
दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
 परीक्षा का आयोजन एसबीएन गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय और एकलव्य मॉडल स्कूल सहित अन्य केंद्रों पर किया गया।