बड़वानी:-एनएचएम इंजीनियर को जारी किया नोटिस, कलेक्टर के निरीक्षण में जिला अस्पताल में आई कमियां नजर। पूर्व निर्देशों के बावजूद कार्य मे सुधार न होने पर कलेक्टर ने किया एनएचएम इंजीनियर के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी, कार्य की गुणवत्ता में न किया जाए समझौता, समय सीमा के भीतर कार्य करे पूर्ण ,गंभीर मरीजों के लिए जल्द हो सके उपचार शुरू।

बड़वानी:-स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और जिले के नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर जयति सिंह ने बुधवार दोपहर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व निर्देशों के बाद भी सुधार न होने पर कलेक्टर ने एनएचएम इंजीनियर के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं ओपीडी में ड्यूटी अनुसार डॉक्टर्स की मौजूदगी, वार्ड में राउंड लगाने की समय अवधि, निशुल्क दवाई वितरण का विवरण सहित दीवारों पर लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की रनिंग डेट देखी। जबकि निशुल्क दवा केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक रजिस्टर की जांच कर कहा कि शासन की मंशानुसार प्रत्येक पात्र मरीज को अस्पताल से ही निशुल्क दवाएं प्राप्त हो।

वहीं कलेक्टर ने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट  का निरीक्षण करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें ताकि गंभीर मरीजों को जल्द से जल्द उपचार मिलना शुरू हो सके। कलेक्टर सबसे पहले ओपीडी में पहुंची। यहां डॉक्टर्स की क्लास लेकर जानकारी ली। वहीं मरीज पंजीयन केंद्र, निशुल्क दवा केंद्र में व्यवस्था देखी। इसके बाद बाल चिकित्सा वार्ड, मेल वार्ड आदि का सघन निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं बच्चों के रेफरल केस के मद्देनजर स्टाफ नर्स को विशेष निर्देश दिए।
नजरआई साफ-सफाई और बायो वेस्ट मैनेजमेंट की कमी
कलेक्टर सिंह के निरीक्षण में अस्पताल में साफ सफाई और बायो वेस्ट मैनेजमेंट की कमी नजरआई। कलेक्टर ने ड्रेसिंग रूम में आवश्यक साफ सफाई और बायो वेस्ट मैनेजमेंट के निर्देश दिए। ड्रेसिंग रूम का निरीक्षण कर स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने व बायो-वेस्ट मैनेजमेंट के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाल चिकित्सा वार्ड और मेल वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों से चर्चा कर उन्हें मिल रहे उपचार  के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वार्डों में साफ सफाई,गर्मी के दिनों में कूलर व सुचारू पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।