गेहूं तुलाई में देरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
बुधनी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार ललित सोनी को सौंपा।
ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों की गेहूं फसल खलिहानों में पड़ी है, लेकिन सरकार द्वारा बार-बार तुलाई की तारीखें बदली जा रही हैं। इससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही असमय बारिश के चलते फसल खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। कांग्रेस ने मांग की कि गेहूं तुलाई की निश्चित तारीख तय कर तत्काल प्रक्रिया शुरू की जाए।
इसके अलावा ज्ञापन में रसोई गैस के बढ़ते दामों को वापस लेने और डीजल-पेट्रोल की वितरण व्यवस्था में सुधार की भी मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनू राजपूत, किसान नेता छगनलाल दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तारिक पटेल, माखनलाल मीणा, पूर्व पार्षद अजय यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव, इंटक जिला अध्यक्ष आमिर पटेल, मंडलम अध्यक्ष हरीश मालवीय, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ दुबे सहित हेमंत वर्मा, कपिल मल्होत्रा, दिनेश राजपूत, बहोरन दायमा, पुरुषोत्तम मीणा, मोहित उईके, प्रकाशचंद दायमा, राजीव दुबे, राजकुमार ठाकरे, रामविलास, काशीराम ओझा, राजेश यादव, दिलीप कीर, दीपक वर्मा, जावेद खान, विशाल यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश स्पेशल
गेहूं तुलाई में देरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
गेहूं तुलाई में देरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
April 06, 2026 01:48 PM
1 min read
71 views
1/3
Tags:
#MP_CONGRES_BUDHNI
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google