माटसाहब ने थामी बैट-बॉल, दौड़े रन, लगाए चौके
बड़वानी। स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर विद्यार्थियों को शिक्षा का ज्ञान देने वाले माटसाहब ने बेट-बॉल थाम कर रन दौड़े और सिक्स-चौके लगाए। यह दृश्य शहर में आयोजित जिला स्तरीय मास्टर्स क्रिकेट लीग 2026 में देखने को मिल रहा है। उक्त स्पर्धा की शुरुआत आशाग्राम रोड स्थित निजी एकेडमी में अध्यापक व शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा जिला संयोजक कसर सिंह सोलंकी ने कहा कि दो दिवसीय टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में टीचर्स क्रिकेट क्लब राजपुर और टीचर्स क्रिकेट क्लब सेधवा के बीच खेल गया। जिसमें सेंधवा ने निर्धारित 8 ओवर में 92 बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजपुर की टीम की शुरुआत खराब रही और निर्धारित 8 ओवर में सिर्फ 54 रन बनाकर आउट हो गई। इस प्रकार सेंधवा की टीम पहले मुकाबले में 38 रन से विजयी रही। दूसरा मुकाबला टीचर्स क्रिकेट क्लब पानसेमल और टीचर्स क्रिकेट क्लब राजपुर के बीच हुआ। पानसेमल टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 54 रन बनाए लेकिन राजपुर की टीम अपने दूसरे मुकाबले में भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जबकि सेंधवा और पानसेमल की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। मैचों के दौरान अंपायर की भूमिका कमलेश कनासे, अजयपाल रघुवंशी, बलराम जमरे और सुरेंद्र पाटीदार ने निभाई। स्कोरिंग महेश जमरे, आकाशदीप गुप्ता, सुनील वास्कले, अखिलेश बकवाले ने की।

Continue With Google
Comments (0)