जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर
अशोकनगर: जिला कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को एक महत्वपूर्ण जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, शिशु मातृत्व देखरेख, टीकाकरण, और गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर मालवीय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक आसानी से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जनहित में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए।
- हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप सुनिश्चित करने और आवश्यक जांचें पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
- एएनसी माताओं की ट्रैकिंग कर उनकी जांचें अनमोल पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
- गर्भवती महिलाओं के चार एनएनसी चेकअप अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया गया।
- गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल की विस्तृत समीक्षा की गई।
- निक्षय पोषण बास्केट वितरण हेतु लक्ष्य निर्धारित कर सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए।
- जिले में संचालित एनआरसी में लक्ष्य के अनुरूप बच्चों को भर्ती कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में वंदना योजना, सिकल सेल, फैमिली प्लानिंग, टीवी स्क्रीनिंग, और एसएनसीयू से सफलतापूर्वक डिस्चार्ज की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका त्रिवेदी, सिविल सर्जन डॉ. भूपेन्द्र शिखावत सहित महिला एवं बाल विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Continue With Google